भारतीय सेना में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है I भारतीय सेना भी अब जनता के लिए विस्वसनीय नहीं रही I सीमा की सुरक्षा में लगे हुए सैन्य तंत्र की विफलता के कारण हीं भारतीय क्षेत्र में चीन ने घुसपैठ किया I पाकिस्तान की सेना कारगिल में भारतीय सेना की चौकसी में विफलता के कारण हीं घुसी I ऐसा लगता है की भारत सरकार के हर विभाग में और प्रत्येक सरकारी कर्मचारियों के हीमोग्लोबिन में भ्रष्टाचार मिश्रित हो गया है I अगर ऐसा हीं रवैया रहा तो दिल्ली के लाल किले तक घुसपैठियों का दखल न हो जाय और भारतीय सेना जो की दुनिया की सैनिकों के लिए सबसे ज्यादा शराब आपूर्ति कर्ता देशों में है शराब की नशे में नींद न मारने लगे I सेना पर भी हम प्रश्न चिन्ह लगाते हैं ? क्यों नहीं सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा तंत्र टुकड़ी पर करवाई की गई ? सर्विलेंस निगरानी में लगा उपग्रह और अन्य सर्विलेंस निगरानी तंत्र क्यों विफल हुए यह भी गंभीर प्रश्न है I
No comments:
Post a Comment