हमारी मांग है आई . पी. एल.की अब तक की सम्पूर्ण गतिविधियों की पूरी जाँच कराई जाय I बी , सी सी आई की पूर्ण गरिविधियों की भी जाँच होनी चाहिए I इन दोनों की सम्पूर्ण आय व्यय की पूरी पारदर्शिता से जाँच होनी चाहिए I मेरा मानना है सफेदपोस , उद्द्योग पतियों, फ़िल्मी सितारों और भ्रष्ट मीडिया घरानों की आपसी मिली भगत से हीं आई . पी. एल. और बी , सी सी आई में गोरखधंधा का खेल खेला जाता है I आई . पी. एल. और बी , सी सी आई की गोरखधंधों में कांग्रेस और भाजपा के टॉप टॉप नेताओं की सामान रूप से सहभागिता है I वहीँ भारतीय व्यपार जगत के दिग्गजों और भारतीय सिनेमा के दिग्गजों का घालमेल भी जग जाहिर है I आई . पी. एल. और बी , सी सी आई के जरिये सफेदपोसों और ऐयास उद्ध्योग्पतियों तथा फ़िल्मी सितारों ,कार्पोरेट जगत के वरीय अधिकारीयों की सभी इक्षाओं की पूर्ति होती है I देश के नवजवान खेल के पीछे के इस खेल में अपना बहु मुल्य समय बर्बाद कर रहे हैं I जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल ये संसाधनों के जरिये करते हैं और स्वयं मालोमाल होते हैं I
No comments:
Post a Comment